परेशानियां तब ज्यादा हो जाती हैं जब आपके द्वारा खाया गया भोजन आपके शरीर में अच्छे से पच न पाए, और इसके चलते आपके शरीर में कई परेशानियों का जन्म होता है। पोषण की कमीं इन्ही में शामिल है। जिसे नजरअंदाज करना हमारी सबसे बड़ी भूल है। इसलिए स्वस्थ्य का ध्यान रखना हमारा पहला कर्त्तव्य बन जाता है। जिसे ध्यान में रखते हुए द अवध टाइम्स आपके लिए लाया ऐसी समयस्याओं से निजात पाने का बेहद खास नुस्खा, आईये जानते हैं ऐसी परेशानियों से कैसे बचा जा सकता है।
हेल्थ डायरी: द अवध टाइम्स: स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है, और निरोगी काया ही जीवन का असली सुख। भोजन से मिलने वाले सभी पोषक तत्वों को हमारी आंते ही अवशोषित करती हैं इसलिए सबसे पहले अपनी आँतों की देखभाल करना बेहद जरुरी हो जाता है। जिसके के लिए उम्दा और बेहतर खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में जानकारी का साझा करने जा रहे हैं जो आपको स्वश्थ रखने में आपका भरपूर सहयोग करेंगी।
अदरक का सेवन:

अदरक का सेवन हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है जब हमें ये पता चलता है कि अदरक में जिंजरोल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के पाचन तंत्रो को मजबूत बनाते हैं अदरक पाचन एंजाइम को सक्रीय करने, सूजन को कम करने, गैस और इंडाइजेशन की समस्या से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है। इसलिए अदरक का इस्तेमाल दैनिक जीवन में काफी आवश्यक हो जाता है।
लहसुन का सेवन:

लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन होता है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। और यह पाचनक्रिया के लिए काफी मददगार होता है क्योंकि यह आँतों में अच्छे वेक्टेरिया को बनाने और बढ़ने में सहायक होता है। लहसुन का प्रतिदिन भोजन में प्रयोग करने से सूजन कम होती है और आँतों की सफाई में भी काफी मददगार होता है।
दालचीनी का सेवन:

दालचीनी में पाए जाने वाले सिनमैल्डिहाइड्स की वजह से इसका प्रयोग काफी अच्छे परिणाम देने में सहायक होता है, सिनमैल्डिहाइड्स शुगर को भी नियंत्रित रखता है। शुगर के नियंत्रण से स्वास्थ्य में बेहतर अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। जिसके अलावा दालचीनी गैस और एसिडिटी को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।
हल्दी का सेवन:

हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन पाया जाता है जो सूजन को कम करने में बेहद सहायक होता है यह चोट में भी प्रयोग किया जाता है इसके प्रयोग से शरीर के टॉक्सिन्स भी बाहर आते हैं इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए हल्दी का प्रयोग दैनिक जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
मोरिंगा का सेवन:

मोरिंगा में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक नमक एसिड एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है, इसे खाए से आँतों में सूजन कम होती है और पाचनतंत्र बेहतर होता है। मोरिंगा में कई सरे विटामिन और मिनरल्स प्रचुर पाए जाते हैं, जो एक बेहतर एवं निरोगी काया के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।
केसर का सेवन:

केसर में क्रोसिन भरपूर मात्रा में जाता है जो कि आपके मूड को बूस्ट करने में सहायक होता है , इसके नियमित प्रयोग से एसिडिटी कम होती है और भोजन बेहतर ढंग से शरीर में अवशोषित किया जाता है।
अगर आप पाचन जैसी समस्याओं को झेल रहे हैं और थक चुके हैं दवाओं के उपयोग से तो इन हर्ब्स को अपने भोजन के साथ प्रतिदिन प्रयोग में लाना प्रारम्भ कर दें। नियमित उपयोग से यह आपको बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायक होंगी।
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में 7374 प्राइमरी अध्यापकों का स्थानांतरण
इस मामले में आपके क्या विचार है ? हमें कमेंट कर के अवश्य बताएं। साथ ही आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या अथवा कोई लेख अथवा कोई जानकारी है तो आप संपर्क पृष्ठ के जरिये हमारे साथ साझा कर सकते है।
ऐसी अपने शहर की और भी ख़बरों के लिए हमारे साथ जुड़ें रहे और हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सप्प चैनल , पर फॉलो करना बिलकुल न भूलें।