कानपुर से पाकिस्तान तक – पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपनी रक्षा एवं जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हों, यह भारत की अर्थव्यवस्था के लिए तो आवश्यक है इसके साथ यह भारत के आत्मसम्मान के लिए उससे भी ज्यादा आवश्यक है। इसलिए हमारी सरकार ने देश में आत्मनिर्भर भारत के अभियान चलाया है। जिससे हमारे देश को निर्भरता से स्वतंत्रता मिलेगी। और यह पूरे विश्व में एक नई ऊर्जा के साथ अपना नया स्थान बनाएगा।

उत्तर प्रदेश: द अवध टाइम्स :शुक्रवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना, बिहार से रवाना होने के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर पहुंचे। उन्होंने ने लगभग 2 घंटे तक का समय कानपुर शहर में और वहां के लोगों के साथ व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 47,600 करोड़ की पंद्रह परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पाकिस्तान पर जमकर हावी हुए। और इसके अतिरिक्त कानपुर एवं प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से भी जनता को भलीभांति अवगत करवाया।

पीएम मोदी, कानपुर भाषण 2025: द अवध टाइम्स
पीएम मोदी, कानपुर भाषण 2025: द अवध टाइम्स

पाकिस्तान पर कसा तंज: पीएम मोदी कानपुर भाषण 2025

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के द्वारा पहलगाम में किये गए कायराना हरकत की ओर इशारा करते हुए बोले कि भारत हर तरह के आतंकी हमले का करारा जबाब देगा और ऑपरेशन सिन्दूर इसका एक उदहारण है। जबाब देने का समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाये तय करेंगी। भारत अब एटम बम जैसी धमकियों से डर कर शांत बैठने वाला नहीं है और न ही इन गीदड़ भभकियों से अपने फैसलों को बदलेगा।

भारत आतंकियों और उनके बचाव में लगे लोगों को एक ही नजर से देखेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर मैं कनपुरिया भाषा में बोलूं तो आतंकवदियों को गद्दारों को जहां भी देखा जायेगा वहीँ उन्हें हौंक दिया जायेगा। इसमें जरा सा भी संकोच नहीं होगा।

ऑपरेशन सिन्दूर जारी है:

ऑपरेशन सिन्दूर को ले कर प्रधानमंत्री ने कानपुर के मंच से साफ जाहिर कर दिया है कि ऑपरेशन सिन्दूर अभी ख़त्म नहीं हुआ, दुश्मन किसी धोखे में न रहें। कार्यवाही अभी भी जारी है और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बोला कि यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को ही आयोजित होने वाला था लेकिन पहलगाम में हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया जिसमे कानपुर के शुभम को भी अपनी जान गवानी पड़ी। हम उस पीड़ा को आक्रोश को अपने अंदर महसूस कर सकते हैं।

ऑपरेशन सिन्दूर हमारी बहन और बेटियों का आक्रोश है जिसे पूरी दुनिया ने देखा। हमारे वीर जवानों और जाबाजों ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर सैकड़ों मील तक छिपे हुए आतंकी एवं उनके घरों और ट्रेनिंग सेंटर्स को बर्बाद कर दिया। हमारे वीर सपूतोणे ने अपने पराक्रम के बल पर पाकिस्तान की सरकार को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया। पाकिस्तान के हुक्मरानों को युद्ध रोकने पर गिड़गिड़ाने तक के लिए मजबूर कर दिया। मैं भारतीय सेना और सपूतों के पराक्रम को बार बार नमन करता हूँ। ऑपरेशन सिन्दूर अभी ख़त्म नहीं हुआ है, यह अभी भी जारी है इसलिए दुश्मन किसी धोखे में न रहें। सावधानी हटेगी तो दुर्घटना घटेगी।

बड़े संसाधन अब दिखेंगे कानपुर में:

इसके साथ विकास की बातें के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो मेट्रो सिटीज की बड़ी बड़ी सुविधाएँ, साधन, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि अब कानपुर में भी देखे जायेंगे। कानपुर में मेट्रो की सुविधाएँ प्रारम्भ हो चुकी हैं और यह इस बात का प्रमाण हैं कि अगर सरकार की इच्छशक्ति मजबूत हो, नीयत – नेक हो और इरादे सोने जैसे खरे हों तो देश एवं प्रदेश के विकास में ईमानदारी की प्रतिभागिता होती हैं।


यह भी पढ़ें: विश्व अर्थव्यवस्था में भारत का चौथा स्थान – किस क्षेत्र में ज्यादा संभावनाएं ?


लखनऊ में होगा ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण:

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को हाल ही में नयीं सौगात दी है, जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन पाकिस्तान की ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान नींद ख़राब कर रखी थी, वो मिसाइल अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्मित की जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा भारत को अब अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो रहा है, जो हमारी अर्थव्यवस्था के साथ – साथ हमारे देश भारत के लिए भी आत्मसम्मान की बात होगी, जिससे भारत की पूरे विश्व में एक बेहतर छवि बनेगी। आपको बताते चलें कि इस वर्ष भारत अर्थव्यवस्था के मामलें में विश्व में छठे स्थान को ग्रहण कर चुका है

इसलिए भारत सरकार ने रक्षा पर निर्भरता को हटाने लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया है। जहां एक तरफ पारम्परिक उद्द्योग पलायन कर रहे हैं वहीँ दूसरी ओर डिफेन्स क्षेत्र में बड़ी बड़ी कंपनियां आ रही हैं। पास के अमेठी जिले में AK203 राइफल का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है। ऑपरेशन सिन्दूर में जिस मिसाइल ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे उसका नया पता अब उत्तर प्रदेश का लखनऊ है।


यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ करेंगे नोएडा में फिल्म सिटी का शिलान्यास, अगले माह से प्रारम्भ होगा निमार्ण कार्य


ब्रह्मोस ने दुश्मन के घर में घुस के तबाही मचाई:

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने स्वदेशी हथियारों के साथ – साथ मेक इन इंडिया की ताकत पूरे विश्व को दिखा चुका है। भारतीय स्वदेशी निर्मित हत्यारों ने एवं ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान में घुस कर उसे बर्बाद कर दिया है और यह ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प से मिली है। वो दूसरा दौर था जब भारत अपनी रक्षा के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहता था हमने उन सभी कमियों को दूर करते हुए हालातों को बदलने की शुरुवात कर दी है।

आतंकवाद के खिलाफ मोदी के तीन सूत्र:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने तीन सूत्र बिलकुल ही स्पष्ट कर दिए हैं-

  1. भारत आतंकवाद को बर्दास्त नहीं करेगा। हर आतंकवादी गतिविधि का मुँह तोड़ जबाब मिलेगा जिसका समय, तरीका और हसरतें भारतीय सेनाएं स्वयं करेंगी।
  2. भारत अब किसी भी एटम बम की धमकियों से डरने वाला नहीं है और न ही उसके आधार पर कोई भी फैसला लेगा।
  3. आतंकवादी एवं आतंक की सरफरस्त सरकार को भारत अब एक ही नजर से देखेगा। जिसका सीधा मतलब है अगर कोई आतंकवाद का समर्थक है तो वह भी आतंकवादी माना जायेगा।

देखें पूरा वीडियो :


यह भी पढ़ें: सीज-फायर को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना


इस मामले में आपके क्या विचार है ? हमें कमेंट कर के अवश्य बताएं। साथ ही आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या अथवा कोई लेख अथवा कोई जानकारी है तो आप संपर्क पृष्ठ के जरिये हमारे साथ साझा कर सकते है।


ऐसी अपने शहर की और भी ख़बरों के लिए हमारे साथ जुड़ें रहे और हमें सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टग्रामटेलीग्रामव्हाट्सप्प चैनल , पर फॉलो करना बिलकुल न भूलें।


Shubham Tripathi
Shubham Tripathihttps://theawadhtimes.com
Hi, I’m Shubham Tripathi, a writer at The Awadh Times with a passion for uncovering compelling stories. I specialize in covering a variety of topics, from current events to tech trends, always aiming to provide clear and engaging content. My goal is to simplify complex issues and bring fresh perspectives to readers.

Related articles

शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तारी: ऑपरेशन सिन्दूर से धार्मिक विवाद तक

भारत की 22 वर्षीय लॉ विद्यार्थी एवं इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर पिछले कुछ दिनों से घमासान मचा हुआ है। शर्मिष्ठा पनोली एक 22 वर्षीय लॉ की विद्यार्थी गेन और इसके साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। पिछले दिनों इनकी गिरफ़्तारी ने पूरे देश में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल कैसे हुए ?

130 अश्लील वीडियो वायरल: भारतीय जनता पार्टी की एक नेत्री के लगभग 130 अश्लील वीडियो वायरल हो जाने...

शैम्पू से झड़ते बालों को रोकें – अपनाएं ये 5 आसान उपाय!

आज के समय में बालों का गिरना एक आम समस्या होती जा रही है लेकिन शायद ही आपको पता ही कि शैम्पू करने से यह समस्या और भी बढ़ जाती है। ऐसा लगभग बाल धुलते समय की गयी कुछ समान्य लापरवाहियों की वजह से होता है। इसलिए आज हम कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बात करने जा रहें हैं जिससे आपके बालों का टूटना काम होगा साथ ही यह मजबूत शिल्की और शाइनी भी बने रहेंगे।

ये 6 हर्ब्स करेंगे आंतो की सूजन को कम

परेशानियां तब ज्यादा हो जाती हैं जब आपके द्वारा खाया गया भोजन आपके शरीर में अच्छे से पच न पाए, और इसके चलते आपके शरीर में कई परेशानियों का जन्म होता है। पोषण की कमीं इन्ही में शामिल है। जिसे नजरअंदाज करना हमारी सबसे बड़ी भूल है। इसलिए स्वस्थ्य का ध्यान रखना हमारा पहला कर्त्तव्य बन जाता है।