Bihar SHS: Bihar Ayush Doctor Vacancy 2025: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा यूनानी , होमियोपैथी, एवं आयुर्वेदिक डॉक्टरों के लिए कुल 2619 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। जिसमे आवेदन की प्रक्रिया 26 मई 2025 से प्रारम्भ हो के 15 जून 2025 तक उपलब्ध रहेगी। प्रिय पाठक, इस नियुक्ति की अन्य जानकारियां विस्तृत रूप में नीचे लिखी जा रहीं हैं जिससे आवेदन एवं भर्ती को समझने में आपको आसानी होगी।
Bihar Ayush Doctor Vacancy 2025: बिहार सरकार ने इस वर्ष डॉक्टर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उनके सपनो को साकार करने हेतु नए दरवाजे खोल दिए हैं। SHS बिहार ने यूनानी , होमियोपैथी, एवं आयुर्वेदिक डॉक्टरों के लिए कुल 2619 रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की सूचना जारी की है जिसमे प्रत्येक इच्क्षुक उम्मीदवार 15 जून 2025 को शाम 06 बजे तक इन पदों के आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्तियां:
पद का नाम | कुल भर्ती |
आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक) | 1411 पद |
आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक) | 706 पद |
आयुष चिकित्सक (यूनानी) | 502 पद |
पात्रता हेतु आवश्यक मापदंड:
आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक) हेतु मापदंड :
इस पद में आवेदन के लिए अभियुक्त को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BAMS (आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक) होना आवश्यक है, तथा यह भारतीय चिकित्सा केंद्र परिषद्, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल भी होनी चाहिए।
आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक) हेतु मापदंड :
इस पद में आवेदन के लिए अभियुक्त को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BAMS (होम्योपैथिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा में स्नातक) की डिग्री होनी आवश्यक है तथा तथा यह भारतीय चिकित्सा केंद्र परिषद्, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल भी होनी चाहिए।
आयुष चिकित्सक (यूनानी) हेतु मापदंड :
इस पद में आवेदन के लिए अभियुक्त को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BUMS (यूनानी चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक) की डिग्री होनी आवश्यक है तथा तथा यह भारतीय चिकित्सा केंद्र परिषद्, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।

यह भी पढ़ें: भारत की अर्थव्यवस्था 2025: चौथा स्थान , कहाँ हैं सबसे बड़े अवसर?
आवेदक की उम्र सीमा:
उपरोक्त सभी पदों के लिए Bihar SHS ने आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी है, योग्यता एवं उम्र से सम्बंधित अन्य जानकारियों के लिए आवेदक को ऑफिसियल भर्ती विज्ञापन को पढ़ना चाहिए जिससे उन्हें इसे बेहतर रूप से समझने में मदद मिलेगी।
क्या होगी चयन प्रक्रिया:
सभी आवेदकों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होकर गुजरना होगा, जिसका पूर्णांक 100 अंको का होगा। CBT उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया हेतु उपस्थित होना होगा।
साथ ही आपको यह ज्ञात होना आवश्यक है कि इन सभी भर्तियों में अभ्यर्थी का चयन संविदा के रूप में किया जायेगा। चयनित उम्मीदवार को 32000 रुपये मानदेय दिए जाने का भी प्रावधान है इसके साथ ही स्वास्थ विभाग के रोस्टर और संगठनात्मक आवश्यकताओं की स्वीकृति के अधीन पदों की संख्या को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।
Bihar Ayush Doctor Recruitment 2025 How to Apply: कैसे करें अप्लाई :
- अभ्यर्थियों को सबसे पहले Bihar SHS आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा ।
- होम पर दिए गए Advertisement टैब पर क्लिक करें।
- आयुष डाॅक्टर भर्ती 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब नियमानुसार आवेदन करें।
यह भी पढ़ें: विश्व अर्थव्यवस्था में भारत का चौथा स्थान – किस क्षेत्र में ज्यादा संभावनाएं ?
इस लेख एवं अवसरों के बारे में आपके क्या विचार है ? हमें कमेंट कर के अवश्य बताएं। साथ ही आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या अथवा कोई लेख अथवा कोई जानकारी है तो आप संपर्क पृष्ठ के जरिये हमारे साथ साझा कर सकते है।
ऐसी अपने शहर की और भी ख़बरों के लिए हमारे साथ जुड़ें रहे और हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टग्राम पर फॉलो करना बिलकुल न भूलें।